विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना कैफ की बहन को लांच करेंगे सलमान

By Edited By:
Published: Sat, 04 May 2013 05:45 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 04 May 2013 10:05 PM (GMT+05:30)

मुंबई। कट्रीना कैफ के बाद अब उनकी छोटी बहन इसाबेल को सलमान खान बॉलीवुड में लांच करने की तैयारी में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ के बाद अब उनकी छोटी बहन इसाबेल को सलमान खान बॉलीवुड में लांच करने की तैयारी में जुट गए है। अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ की बहन इसाबेल की डेब्यू फिल्म का बीड़ा खुद सलमान खान ने उठाया है।

एक दैनिक समाचार पत्र के मुताबिक 47 वर्षीय अभिनेता सलमान खान इसाबेल की डेब्यू फिल्म बनाएंगे। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर सभी के छक्के छुड़ाने वाले दबंग सलमान खान अब निर्माता बनने जा रहे हैं। वह हिंदी नहीं कैनेडियन भाषा में फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इसाबेल की डेब्यू फिल्म होगी। सलमान को हॉलीवुड निर्देशक जीन फैंकोइस पॉलियट की फिल्म डॉ. कैबी इतनी ज्यादा पसंद आई की उन्होंने एक कैनेडियन फिल्म के निर्माण की सोची है। निर्देशक फैंकोइस पॉलियट की इस फिल्म की कहानी बेरोजगार डॉक्टर की कहानी है जो कनाडा में कैब ड्राइवर है। जब वह अपनी टैक्सी को मोबाइल क्लिनिक में बदल देता है तो वह हीरो बन जाता है। इस फिल्म में इसाबेल के साथ साथ विरेन विरमानी, एन्ड्रीन, कुणाल नय्यर की मुख्य भूमिका है।

इससे पहले इसाबेल सलमान की फिल्म वीर से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन कट्रीना ने उन्हें जल्दबाजी न करते हुए पहले एक्टिंग सीखने की सलाह दी और उन्हें एक्टिंग कोर्स करने के लिए विदेश भेज दिया। अब देखना है कि गॉडफादर सलमान इसाबेल को कैट के टक्कर की एक्ट्रेस बना सकेंगे या नहीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर