Photo: कौन है सलमान की यह क्यूट फैन, जिसे उन्होंने दिया खास तोहफा?
सलमान खान के फैंस की तो वैसे लंबी चौड़ी लिस्ट है, लेकिन उनकी इस फैन को देखकर आपको भी प्यार हो जाएगा। दरअसल, सलमान की यह फैन है दुबई की रहने वाली नन्ही सी सूजी।
मुंबई। (मिड-डे)- सलमान खान के फैंस की तो वैसे लंबी चौड़ी लिस्ट है, लेकिन उनकी इस फैन को देखकर आपको भी प्यार हो जाएगा। दरअसल, सलमान की यह फैन है दुबई की रहने वाली नन्ही सी सूजी। यह वही सूजी है, जो 'बजरंगी भाईजान' देखने के बाद फफक-फफक कर रोने लगी थी। सोशल साइट पर सूजी का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। सलमान को भी इस वीडियो ने काफी प्रभावित किया था और अब सलमान ने अपनी क्यूट सी इस फैन को एक खास तोहफा दिया है।
गुड़गांव का नाम बदलने को लेकर जानिए अभिनेता रणदीप हुड्ढा ने क्या कहा
दरअसल, सलमान, सूजी को अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में एक खास किरदार के लिए कास्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट से सलमान के साथ सूजी की यह तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो सलमान के लकी ब्रेसलेट के साथ खेलती नजर आ रही है। वैसे सलमान को बच्चों से काफी प्यार है, ये कई मौके पर देखने को मिल चुका है।
प्रियंका ने सुसाइड की कोशिश करने के दावे पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब
'बजरंगी भाईजान' में सलमान की को-स्टार हर्षाली मल्होत्रा को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब यकीन है नन्ही सी सूजी भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी। 'सुल्तान' में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा भी रेसलर की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।