Move to Jagran APP

प्रियंका ने सुसाइड की कोशिश करने के दावे पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने दावा किया था कि उन्होंने दो-तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। अब इस पर प्रियंका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Wed, 13 Apr 2016 03:50 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 06:31 PM (IST)
प्रियंका ने सुसाइड की कोशिश करने के दावे पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

नई दिल्ली, पीटीआई। टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के सुसाइड के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर दावा किया था कि उन्होंने भी अपने संघर्ष के दिनों में दो-तीन बार जान देने की कोशिश की थी। इस पर अब प्रियंका ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनके बयान में कोई सच्चाई नहीं है और मीडिया को उनको तवज्जो नहीं देना चाहिए।

loksabha election banner

पुलिस को मिला बड़ा सुराग, अमेरिका से जुड़े रितिक-कंगना विवाद के तार!

प्रियंका ने कहा, 'सबसे पहले तो यह बेहद निराशाजनक है कि भारतीय मीडिया ने उस व्यक्ति के इतिहास को जांचे बिना कि वह कौन है, उसे प्राथमिकता दी, जो मुझे प्रताडि़त करने के लिए जेल में सजा काट चुका है।इसलिए, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, क्योंकि उस शख्स की कोई विश्वसनीयता नहीं है, जिसे मीडिया ने अहमियत दी।' प्रियंका से पहले उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी सामने आकर जाजू को खूब लताड़ा था। मधु चोपड़ा ने ट्वीट करते लिए लिखा, 'ये झूठा इंसान जेल में रह चुका है... उसके बूढ़े मां बाप ने प्रियंका के कदमों में गिरकर माफी मांगी थी।'

प्रकाश जाजू ने ट्वीट्स कर किए थे ये दावे

जाजू ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रियंका के बारे में यह चौंकाने वाला खुलासा किया था। उनके मुताबिक, आज भले ही प्रियंका एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं और दुनिया भर में उनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं, मगर किसी समय में वो अंदर से बेहद कमजोर थीं। प्रकाश जाजू के मुताबिक, प्रियंका ने दो-तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की थी, मगर उन्होंने हर बार किसी तरह उन्हें यह कदम उठाने से रोका।

प्रकाश जाजू ने प्रियंका के कथित ब्वॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट का भी जिक्र किया और दोनों के रिश्ते के बारे में कहा कि उनकी आपस में बहुत लड़ाइयां हुआ करती थीं और प्रियंका परेशाान होकर उन्हें आधी रात को भी फोन किया करती थीं। प्रकाश जाजू के मुताबिक, एक बार असीम से लड़ाई के बाद प्रियंका सुसाइड करने के लिए मुंबई के वसई इलाके में पहुंच गईं और उन्होंने किसी तरह ऐसा नहीं करने के लिए प्रियंका को मनाया।

सयानी गुप्ता ने बताया, कैसे मिली उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'फैन'

प्रकाश जाजू ने एक ट्वीट में बताया कि प्रियंका, असीम की मां के बेहद करीब थीं और 2002 में उनकी मां की मौत के बाद इतनी टूट गईं कि एक अपार्टमेंट से कूद कर जान देने की कोशिश की। इसके बाद प्रियंका को तब तक कुर्सी से बांधकर रखा गया, जब तक उनके फ्लैट की खिड़कियों पर लोहे के ग्रिल नहीं लगाए गए।

प्रकाश जाजू के एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी ज्यादातर लड़कियों में आत्महत्या की प्रवृति होती है। आपको बता दें कि प्रियंका और प्रकाश जाजू के बीच अच्छे संबंध नहीं रहे हैं। किसी मतभेद को लेकर प्रियंका ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। 2008 में प्रियंका के पिता ने उनके खिलाफ अपनी बेटी की निजता का हनन करने के लिए केस भी दर्ज कराया था। इस पर प्रकाश जाजू को 67 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। वो पहले भी प्रियंका से जुड़े कई खुलासे कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.