विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हाएक को मिली धमकी, कोर्ट पहुंचा मामला

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 16 Aug 2015 01:52 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2015 02:04 PM (IST)

हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हाएक के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। हर फील्ड में उनके फैंस हैं। मगर इस बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हाएक के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं। हर फील्ड में उनके फैंस हैं। मगर इस बार सलमा हाएक को फैंस के कारण ही मुसीबत का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक हाएक को अपनी फीमेल फैंस के कारण कोर्ट की शरण लेना पड़ी है।

एंजेलिना तालिबानियों के बीच रह रही अफगान लड़की पर बनाएंगी फिल्म

48 वर्षीय एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उन्हें दो फीमेल फैंस ने धमकी दी है कि अगर उन्हें पैसा नहीं दिया गया तो वो सलमा हाएक की सात साल की बेटी को कीडनैप कर लेंगी। इन प्रशंसकों के नाम लियाना फिलीप्पोन और ओडेटे बोडेग बताए गए हैं। कोर्ट ने इन दोनों को सलमा हाएक और उनके परिवार से सौ यार्ड की दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

इस मामले की अगली सुनवाई सितंबर में होगी। सुनवाई में तय किया जाएगा कि यह आदेश कब तक जारी रहेगा।

सोशल मीडिया को नजर अंदाज नहीं कर सकतीं मैडोना