यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सैफ की सलाह मानी तो शादी से पहले 'बूढ़ी' हो जाएंगी सोहा
'शादी एक जिम्मेदारियों से भरा रिश्ता है, इसे उम्र भर बड़ी ही शिद्दत और गंभीरता से निभाना होता है। इसलिए ...और पढ़ें

मुंबई। 'शादी एक जिम्मेदारियों से भरा रिश्ता है, इसे उम्र भर बड़ी ही शिद्दत और गंभीरता से निभाना होता है। इसलिए जब आपको लगे कि आप मानसिक रूप से शादी के लिए तैयार हैं तभी इस बंधन में बंधना चाहिए।' ऐसी सलाह दो बार शादी करने वाले अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी बहन सोहा अली खान को दी है। छोटे नवाब ने सोहा को 40 की उम्र में शादी करने की सलाह दी है, जबकि अभिनेत्री शर्मिला टैगोर शादी के लिए सोहा के पीछे पड़ी हैं।
पढ़ें : टाइगर के नक्शे कदम पर पोता, क्रिकेट खेलेगा सैफ का बेटा
लंबे समय से कुणाल खेमू के साथ एक ही घर में रहने वाली सोहा अली खान को भाई सैफ अली खान ने सलाह दी है कि वे जल्दबाजी में शादी न करें, बल्कि शादी 40 की उम्र में ही करें। जैसा कि हम जानते हैं कि सैफ अली खान की पहली शादी सफल नहीं रही। उन्होंने खुद से 13 साल अधिक उम्र की अमृता सिंह से निकाह किया था। लेकिन दोनों का दांपत्य जीवन कभी भी सुखी नहीं था। इसलिए उन्होंने बाद में अमृता से तलाक लेकर खुद से 12 साल छोटी उम्र की करीना कपूर से शादी की।
गौरतलब है कि कुणाल और सोहा बगैर शादी किए एक ही घर में रहते हैं। सोहा कहती हैं, 'अगर मैं अपनी मां की बात मानकर अभी शादी करती हूं तो कुछ सालों में मेरे 20 से अधिक बच्चे हो जाएंगे।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
