यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
..तो इसलिए वोट नहीं डाल पाएंगे सैफ अली खान
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान चाहकर भी इस बार वोट नहीं डाल पाएंगे। खबर है कि सैफ को एक अवॉर्ड्स ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान चाहकर भी इस बार वोट नहीं डाल पाएंगे। खबर है कि सैफ को एक अवॉर्ड्स शो के लिए अमेरिका जाना है और वे अपना टूर रद्द नहीं कर सकते।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, सैफ अपनी इस टूर ट्रिप को रद्द नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें वे कांट्रेक्ट में बंधे हुए हैं। सैफ से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन उनके प्रवक्ता ने इस बारे में बताया, 'सैफ लीगल कांट्रेक्ट से बंधे हुए हैं इसलिए चाहकर भी इस ट्रिप को रद्द नहीं कर सकते। इस इवेंट की डेट्स 6 महीने पहले ही तय हो गई थीं। अगर इस इवेंट की डेट्स बदल जाएं तो सैफ के लिए बहुत खुशी की बात होगी क्योंकि इससे वे वोट डाल पाएंगे।'
बताया जा रहा है कि सैफ के साथ इस अवॉर्ड्स शो में हिस्सा लेने के लिए उनकी पत्नी करीना कपूर, रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर समेत कई सितारे अमेरिका जा रहे हैं।
बॉलीवुड की सभी चटपटी गपशप और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए यहां क्लिन करें
