विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिलवाले' की शूटिंग के चलते गोवा में लगा ट्रैफिक जाम

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 05 Apr 2015 10:09 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2015 02:31 PM (IST)

रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'दिलवाले' की शूटिंग के कारण गोवा के एक मुख्‍य मार्ग पर भयानक ट्रैफिक जाम लग गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के चलते गोवा के एक मुख्य मार्ग पर भयानक ट्रैफिक जाम लग गया। वैसे यह जाम इस वजह से नहीं लगा कि शूटिंग देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी। बल्कि इस फिल्म कू् मेंबर्स ने ही आराम से शूटिंग करने के लिए डीबी रोड पर बैरिकेड लगा दिए थे और इसी वजह से ही वहां भयानक ट्रैफिक जाम लग गया।

आइपीएल ओपनिंग सेरेमनी में ये बॉलीवुड सितारे करेंगे परफॉर्म

शूटिंग के दौरान वहां से गुजरने वाले यात्रियों को काफी परेशान हुई। कुछ ने तो बैरिकेड को हटाने की भी कोशिश की। सुबह छह बजे से आठ बजे तक रोड ब्लॉक रहा। हालांकि शूटिंग के लिए इस फिल्म के कू् मेंबर्स ने इजाजत ली थी।

रणवीर को आज अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी!

गोवा रोहित शेट्टी का फेवरेट शूटिंग लोकेशन है। वैसे तो इस पूरे वाकये पर उनका कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, घटना के वक्त वह और वरुण धवन सेट पर ही मौजूद थे। दोनों ने समस्या का समाधान निकालने की कोशिश भी की।

विराट-रैना का महिलाओं के सपोर्ट में आया वीडियो

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में हैं। वरुण धवन के अपोजिट क्रति सेनन नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी।