विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL में अफ़गानिस्तानी खेल सकते हैं, पाकिस्तानी क्यों नहीं, ऋषि कपूर ने उठाया सवाल

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 05 Apr 2017 02:45 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 06 Apr 2017 07:05 AM (GMT+05:30)

पिछले कुछ अर्से से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध ख़राब दौर से गुज़र रहे हैं, जिसका असर कुछ बॉलीवुड फ़िल्मों पर भी देखा गया है।

IPL में अफ़गानिस्तानी खेल सकते हैं, पाकिस्तानी क्यों नहीं, ऋषि कपूर ने उठाया सवाल
IPL में अफ़गानिस्तानी खेल सकते हैं, पाकिस्तानी क्यों नहीं, ऋषि कपूर ने उठाया सवाल

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग में काफी वक़्त से पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का बॉयकॉट किया हुआ है। अब वेटरन एक्टर ऋषि कपूर ने पड़ोसी मुल्क़ के क्रिकेटर्स को शामिल करने की बात उठाई है।

आईपीएल का दसवां एडिशन आज (5 अप्रैल) से शुरू हो रहा है। पहला मैच रॉयल चैलेंज बैंगलोर और सनराइजेज हैदराबाद के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की पूर्व संध्या पर ऋषि कपूर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल ना किए जाने का मुद्दा उठाया। ऋषि ने ट्वीटर पर अपनी राय ज़ाहिर करते हुए लिखा- ''आईपीएल में दुनियाभर के खिलाड़ी शामिल होते हैं। अफ़गानिस्तान डेब्यू कर रहा है। मेरी प्रार्थना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करें। फिर मैच होगा। हम बड़े लोग हैं।''

ये भी पढ़ें: द कपिल शर्मा शो में पैसों के लिए लौटे डॉ. गुलाटी, सुनील ग्रोवर ने जानिए क्या कहा

इस बार आईपीएल में दो अफ़गानिस्तानी क्रिकेटर्स मोहम्मह नबी और राशिद ख़ान सनराइजेज हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। ग़ौरतलब है कि 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी इस सीरीज़ में नहीं खेला है।

ये भी पढ़ें: सारे झगड़े को भुलाकर कपिल के शो में लौटे सुनील ग्रोवर, इस शुक्रवार को शूट

पिछले कुछ अर्से से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध ख़राब दौर से गुज़र रहे हैं, जिसका असर कुछ बॉलीवुड फ़िल्मों पर भी देखा गया है, जिनमें पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया था। इनमें ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल और शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म रईस भी शामिल हैं। ऋषि कपूर ख़ुद कपूर एंड संस में पाकिस्तानी एक्टर फ़वाद ख़ान के साथ काम कर चुके हैं, जो फ़िल्म में उनके पोते के रोल में थे।