विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुण्यतिथि: कुछ ऐसी थी शशि कपूर की चार्मिंग पर्सनालिटी, देखिये उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Tue, 05 Dec 2017 01:40 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 06:28 PM (IST)

साल 1984 में पत्नी जेनिफ़र की मौत के बाद शशि बहुत अकेले हो गए और उनका वज़न भी बहुत बढ़ ...और पढ़ें

पुण्यतिथि: कुछ ऐसी थी शशि कपूर की चार्मिंग पर्सनालिटी, देखिये उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें
पुण्यतिथि: कुछ ऐसी थी शशि कपूर की चार्मिंग पर्सनालिटी, देखिये उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें

मुंबई। हिंदी सिनेमा में बेहतरीन अदाओं और अभिनय से तक़रीबन ढाई दशक तक लोगों को अपना दीवाना बनाकर रखने वाले शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में 5 दिसम्बर 2017 की शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। 79 वर्ष के शशि कपूर ने बचपन से ही कैमरे के आगे अपने अभिनय को पेश किया और एक के बाद एक बेहतरीन फ़िल्में की। बड़ी-बड़ी आंखें और ख़ूबसूरत स्माइल के साथ जब शशि ऑनस्क्रीन आते तो लड़कियां उन्हें अपना दिल दे बैठतीं।

शशि कपूर की पर्सनालिटी काफी आकर्षक थी, आइये आपको दिखाते हैं उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में भी उनके चेहरे का नूर खिलकर दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और उनके दूल्हे की ये 7 तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे- ‘वाह क्या जोड़ी है’

व्हाइट सूट और ब्लैक शर्ट में शशि कपूर... अपने ज़माने के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक थे। आपको बता दें कि शशि ने अपने फ़िल्मी करियर में तकरीबन 116 फ़िल्मों में काम किया था।

आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शशि ने तकरीबन 19 फ़िल्मों  में काम किया। जब ये अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे तब ये एक दिन में 3 से 4 फ़िल्मों में साथ काम करते थे।

साल 1958 में इन्होंने अपने प्यार जेनिफ़र केंडल से शादी की थी। इस तस्वीर में आप उन्हें पत्नी जेनिफ़र और बेटे कुणाल कपूर के साथ देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  30 और 40 की उम्र में भी सिंगल हैं ये टीवी अभिनेत्रियां, भाभीजी के घर भी नहीं आई बारात

साल 2011 में शशि कपूर को पद्म भूषण अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया था। यही नहीं शशि ने फ़िल्मी करियर में तीन नेशनल अवॉर्ड भी जीते।

साल 1978 में इन्होंने मुंबई के मशहूर थिएटर पृथ्वी थिएटर का निर्माण किया। शशि ने कई सालों तक इसे संभाला और फ़िलहाल इनके बच्चे इस थिएटर को संभाल रहे हैं।

शशि कपूर की बेटी संजना कपूर जो अभिनेत्री भी हैं और थिएटर जगत की जानी-मानी पर्सनालिटी भी। 

साल 1984 में पत्नी जेनिफ़र की मौत के बाद शशि बहुत अकेले हो गए और उनका वज़न भी बहुत बढ़ गया था। शशि पिछले कई सालों से मीडिया और कैमरों से दूर थे, उनकी आख़िरी फ़िल्म 1998 में 'जिन्ना' थी, जिसमें वो सूत्रधार बने थे।