Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिट एंड रन मामले में बढ़ीं सलमान खान की मुश्किलें

    By Edited By:
    Updated: Wed, 07 May 2014 02:20 AM (IST)

    तकरीबन 12 साल पुराने हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। सत्र अदालत में मंगलवार को घटना के तीन गवाहों ने सलमान की पहचान करते हुए कहा कि उन्होंने अभिनेता को कार से उतरते हुए देखा था।

    मुंबई। तकरीबन 12 साल पुराने हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। सत्र अदालत में मंगलवार को घटना के तीन गवाहों ने सलमान की पहचान करते हुए कहा कि उन्होंने अभिनेता को कार से उतरते हुए देखा था। 28 सितंबर, 2002 को उपनगर बांद्रा इलाके में सलमान की कार से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार घायल हुए थे। मंगलवार को कोर्ट में सलमान के साथ उनकी बहनें अलवीरा और अर्पिता भी मौजूद थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकन एक्सप्रेस बेकरी के समीप फुटपाथ पर हुई घटना के पीड़ित भी गवाहों में शामिल हैं। अदालत इस मामले की फिर से सुनवाई कर रही है। एक गवाह ने कहा कि उसने अभिनेता को दाहिने हाथ की ओर से सामने के दरवाजे से बाहर निकलते हुए देखा था। दूसरे ने कहा कि उसने सलमान को कार की ड्राइवर सीट से उतरते देखा, जबकि एक अन्य गवाह का कहना है कि उसने अभिनेता को कार से निकलते देखा लेकिन उसे यह याद नहीं कि वह किस तरफ से उतरे थे। मंगलवार को जिन लोगों की गवाही हुई उनमें मनु खान, मुहम्मद कलीम इकबाल पठान और मुसलीम शेख शामिल हैं। अब 19 मई को तीन अन्य गवाहों को परखा जाएगा। अभियोजन का आरोप है कि हादसे में शामिल टोयोटा लैंड क्रूजर कार सलमान चला रहे थे और वह शराब के नशे में थे। अब तक इस मामले में कुल चार लोगों की गवाही हो चुकी है। सभी गवाहों ने कोर्ट को बताया कि सलमान को उन्होंने कार से उतरते देखा था। लोगों ने सलमान को पकड़ रखा था लेकिन कार से उतरे एक अन्य शख्स ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनको छुड़ा लिया था। सलमान के वकील ने पुलिस पर गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।

    पांच लाख ले लो और भाग जाओ

    एक गवाह मुसलीम शेख को रविवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये की पेशकश की थी। इसके बदले उसे केस से दूर होने को कहा था। पुलिस ने इस बारे में कोर्ट को भी सूचित किया, जिस पर कोर्ट ने उसे इसकी जांच कर 19 मई को रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने शेख को कहा, 'पांच लाख ले लो और भाग जाओ।' शेख ने जब फोन काट दिया तो उसने फिर से फोन कर यही पेशकश की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फोन करने वाला वकील हो सकता है।

    पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें

    पढ़ें : सलमान खान से जुड़ी खबरें

    comedy show banner
    comedy show banner