Move to Jagran APP

बर्थडे स्‍पेशल- जितेंद्र थे रेखा का पहला प्‍यार और आखिरी अक्षय कुमार...!

रेखा से अमिताभ का प्‍यार का सिलसिला जया से शादी के बाद शुरू हुआ था। अमिताभ और जय की शादी 1973 में हो गई थी। इसके कुछ सालों बाद ही अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आने लगीं।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 10 Oct 2016 07:57 AM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2016 12:09 PM (IST)
बर्थडे स्‍पेशल- जितेंद्र थे रेखा का पहला प्‍यार और आखिरी अक्षय कुमार...!

नई दिल्ली। एवरग्रीन रेखा आज 62 साल की हो गई हैं। आज रेखा का जन्मदिन है। सिर्फ 15 साल की उम्र में रेखा ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी। उनको फिल्म इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करना पड़ा। कई उतार-चढ़ाव उनकी रील और रियल लाइफ में आए। इस दौरान कई फिल्म स्टार्स के साथ उनका नाम जुड़ा। इनमें नवीन निश्चल से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। कहते हैं कि विनोद मेहरा से तो रेखा ने शादी तक कर ली थी। लेकिन इतने अफेयर होने के बावजूद आज भी रेखा अकेली हैं।

loksabha election banner

जितेंद्र थे रेखा का पहला प्यार

कहा जाता रहा है कि रेखा का पहला प्यार शुरुआती फिल्म 'सावन भादो' के नायक नवीन निश्चल थे। लेकिन यासीर उस्मान ने अपनी किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में दावा किया है कि रेखा को पहला इश्क जितेंद्र से हुआ, लेकिन जितेंद्र अपनी एयरहोस्टेस गर्लफ्रेंड शोभा के साथ कमिटेड थे। इसलिए ये लव स्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में रेखा का पहला प्यार अधूरा रह गया। इसके बाद रेखा का दिल विनोद मेहरा पर आ गया।

रेखा ने की थी विनोद मेहरा से शादी!

खबरों की मानें तो रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की थी। यह शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए। लेकिन विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। बताते हैं कि कमाल को रेखा के अतीत के बारे में पता था कि वह बिन-ब्याही मां पुष्पावती की बेटी हैं। इसलिए कमला ने रेखा को घर में घुसने ही नहीं दिया। ऐसे में विनोद मेहरा भी कुछ कर नहीं पाए और यह रिश्ता टूट गया। हालांकि, रेखा और विनोद मेहरा की शादी का कोई सबूत नहीं है। रेखा भी इस बात का खंडन कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में रेखा ने शादी की खबर को अफवाह बताते हुए विनोद मेहरा को अपना शुभचिंतक बताया था।

रेखा और किरण की एक छोटी-सी लव स्टोरी

विनोद मेहरा से रिश्ता टूटने के बाद रेखा की जिंदगी में जीवन के बेटे और मशहूर विलन किरण कुमार आए। लेकिन रेखा से किरण का रिश्ता जीवन को मंजूर नहीं था। ऐसे में किरण ने भी रेखा का साथ छोड़ दिया। आखिर रेखा की यह छोटी-सी लव स्टोरी भी ख़त्म हो गई।

अमिताभ-रेखा की लव स्टोरी

रेखा से अमिताभ का प्यार का सिलसिला जया से शादी के बाद शुरू हुआ था। अमिताभ और जय की शादी 1973 में हो गई थी। इसके कुछ सालों बाद ही अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबरें सुर्खियों में आने लगीं। कहा जाता है कि 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के वक्त अमिताभ और रेखा करीब आए थे। 1981 में यश चोपड़ा ने जया-अमिताभ और रेखा के रिश्ते को लेकर ही फिल्म 'सिलसिला' बनाई। इस फिल्म में ही अमिताभ-रेखा आखिरी बार साथ दिखे थे।

दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश से की शादी

1990 में रेखा की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई थी, जिन्होंने सालभर के अंदर सुसाइड कर लिया था। बताते हैं कि शादी के कुछ दिनों बाद ही रेखा और मुकेश के बीच दूरियां आ गई थी। रेखा, मुकेश को छोड़कर मुंबई आ गई थी। मुकेश भी रेखा के पीछे-पीछे मुंबई आ गए थे। फिर एक दिन मुकेश ने अपने फ्लैट में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।

चौंकाने वाला था अक्षय से रेखा का अफेयर!

अक्षय कुमार से रेखा के अफेयर की खबरें काफी चौंकाने वाली थी। दरअसल, इनकी उम्र में काफी अंतर था। यह 90 के दशक के मध्य की बात है, जब रेखा का नाम उनसे काफी उम्र के अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया। अक्षय कुमार और रेखा के बीच के इस संबंध के बारे में ज्यादा कुछ बाहर निकल कर नहीं आया। कहते हैं कि अक्षय का रोमांस उन दिनों एक दूसरी एक्ट्रेस के साथ भी चल रहा था, इसलिए दोनों ने ही इस रिश्ते के प्रति खासी सतर्कता बरती थी। लेकिन इसके बावजूद भी इनके अफेयर की खबरें बन ही गईं।

देखें तस्वीरें Birthday Special: जितेन्द्र थे रेखा का पहला प्यार और अक्षय थे आखिरी!

हालांकि अक्षय और रेखा ने कभी भी न तो इन खबरों का खंडन किया और न ही इसे सही कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.