विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुल गया राज! ...तो इनके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Tue, 24 Feb 2015 12:33 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 25 Feb 2015 08:25 AM (GMT+05:30)

आखिरकार यह राज खुल ही गया कि रेखा किसके नाम का सिंदूर अपने मांग में सजाती हैं! बिग बॉस में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार यह राज खुल ही गया कि रेखा किसके नाम का सिंदूर अपने मांग में सजाती हैं! बिग बॉस में नजर अाए पुनीत इस्सार की पत्नी दीपाली ने इसका खुलासा किया है और वो शख्स कोई और नहीं है, बल्कि अमिताभ बच्चन ही हैं।

सलमान संग फोटो खिंचाने की ये कैसी जिद, छोड़ दिया खाना-पीना!

दीपाली ने खुल्लम-खुल्ला एक मैगजीन के कवर पेज पर दावा किया है कि रेखा अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं। अब रेखा और अमिताभ के प्यार के किस्से तो किसी से छिपे नहीं हैं। रेखा के सिंदूर लगाने को लेकर पहले भी दबी जुबां में कई बातें बनाई चुकी हैं, लेकिन कभी भी खुलकर कुछ बाेलने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

..तो क्या शादी के बाद भी काम करेंगी सोहा!

वैसे रेखा के सिंदूर लगाने को उनका स्टाइल स्टेटमेंट माना जाता रहा है, लेकिन दीपाली के दावे ने सनसनी फैला दी है। कहीं, दीपाली ने ऐसा कर अपने पति का बदला तो रेखा से नहीं लिया है! दरअसल, रेखा भी अपनी एक फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के घर पहुंची थीं और इस दौरान वह पुनीत को नजरअंदाज करती नजर आई थीं।

किसने रोकी शाहिद, करीना और आलिया की पेमेंट!

रेखा द्वारा पुनीत को नजरअंदाज करने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म 'कुली' में अमिताभ के एक्सीडेंट के लिए रेखा अब भी पुनीत को जिम्मेदार मानती हैं। बिग् बॉस के घर में मुलाकात के दौरान उन्होंने पुनीत से कहा भी कि और कितने गुनाह करोगे।