राज कुंद्रा ने बिपाशा बसु से पूछा, कब बन रही हो मां..!
हाल ही में शिल्पा और राज ने अपने बेटे विवान के बर्थडे पर शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों पहुंचे, लेकिन बिपाशा यहां नहीं पहुंच पाई।
मुंबई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपने हनीमून का लुत्फ उठा रहे हैं। इनका हनीमून कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया है, इसलिए ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिपाशा मां बनने की तैयारी तो नहीं कर रही हैं। हाल ही में यह सवाल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने घुमाकर बिपाशा से पूछा।
सलमान खान की 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर करने जा रही ये कारनामा !
दरअसल, हाल ही में शिल्पा और राज ने अपने बेटे विवान के बर्थडे पर शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों पहुंचे, लेकिन बिपाशा यहां नहीं पहुंच पाई। लेकिन बिपाशा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर विवान को जन्मदिन की बधाई दी। इस पर राज कुंद्रा ने बिपाशा से सवाल किया कि वह विवान को नया दोस्त कब देने जा रही हैं।
राम गोपाल ने सलमान को बताया शाहरुख से बड़ा स्टार
इसके जवाब में बिपाशा ने कहा कि अभी उनकी मां बनने की कोई प्लानिंग नहीं है। इसलिए अभी राज और मैं ही विवान के दोस्त हैं। खबर है कि बिपाशा और करण मालदीव में हनीमून मनाने के बाद एक लंबे हनीमून के लिए अमेरिका रवाना होंगे।