Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रणवीर और अर्जुन ने आइफा में आमिर का उड़ाया मजाक

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 08 Jun 2015 06:18 PM (IST)

    रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने आइफा अवॉर्ड्स को एंटरटेनिंग बनाने के चक्‍कर में किसी भी बॉलीवुड सितारे को नहीं बख्‍शा। 'बॉम्‍बे वेलवेट' के लिए रणबीर कपूर को लपेटे में लिया। अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्‍म 'रॉय' पर तंज कसा। यहां तक कि आमिर खान का भी खूब

    नई दिल्ली। रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने आइफा अवॉर्ड्स को एंटरटेनिंग बनाने के चक्कर में किसी भी बॉलीवुड सितारे को नहीं बख्शा। 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए रणबीर कपूर को लपेटे में लिया। अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'रॉय' पर तंज कसा। यहां तक कि आमिर खान का भी खूब मजाक उड़ाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो क्या सचमुच दीपिका इस वजह से छोड़ देंगी फिल्में करना?

    जी हां, आपको विवादित कॉमेडी शो 'एआईबी रोस्ट' तो याद होगा ही। इसमें हिस्सा लेने की वजह से रणवीर और अर्जुन के खिलाफ एफआइआर तक दर्ज कर दिया गया था। इस दौरान आमिर ने दोनों का साथ नहीं दिया था। अब शायद इसी बात का दोनों ने उनसे आइफा अवॉर्ड्स में मौका मिलते ही बदला ले लिया।

    विद्या बालन के पति ने उन्हें ऐसे दे डाला सरप्राइज

    रणवीर और अर्जुन ने इस विवादित कॉमेडी शो के लिए सबके सामने माफी मांगी और साथ ही आमिर पर दोनों ने एक पैरोडी भी गाया, जो कि इस तरह है, 'हमें माफ करना ओ आमिर खान, हम कभी नहीं लेंगे रीमा लागू और फरीदा जलाल का नाम।'

    सुपरस्टार रजनीकांत अब विद्या बालन से लड़ाएंगे इश्क!

    इतना ही नहीं, दोनों बाबा सहगल के गाने 'मेरी बातें सुन के तुम हंसना नहीं' के साथ स्टेज पर रैपर बन गए और 'एआईबी रोस्ट' पर नेताओं और आमिर के रिएक्शन को लेकर जमकर मजाक उड़ाया। आपको बता दें कि करण जौहर भी इस विवादित कॉमेडी शो में हिस्सा लेने की वजह से फंसे थे।