Move to Jagran APP

देखिए दीपिका पादुकोण के गले में रणवीर के प्यार की निशानी!

लगता है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। कम-से-कम उनके गले के पेंडेंट को देखकर तो यही लग रहा है। दीपिका आजकल जहां भी जाती हैं, गले में 'लव' लिखा गोल्ड पेंडेंट पहनकर जाती हैं। बताया जाता है कि दीपिका को यह पेंडेंट रणवीर सिंह ने गिफ्ट किया है।

By Edited By: Published: Mon, 05 May 2014 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 05 May 2014 03:02 PM (IST)
देखिए दीपिका पादुकोण के गले में रणवीर के प्यार की निशानी!

मुंबई। लगता है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। कम-से-कम उनके गले के पेंडेंट को देखकर तो यही लग रहा है। दीपिका आजकल जहां भी जाती हैं, गले में 'लव' लिखा गोल्ड पेंडेंट पहनकर जाती हैं। बताया जाता है कि दीपिका को यह पेंडेंट रणवीर सिंह ने गिफ्ट किया है।

loksabha election banner

सूत्रों का कहना है कि दीपिका अब रणवीर के प्रति अपने प्यार को दुनिया से छिपाना नहीं चाहतीं। यही वजह है कि उन्होंने यह पेंडेंट अपने गले में पहना है। दीपिका भी यह अच्छी तरह समझती हैं कि उनके गले में यह लव पेंडेंट देखकर रणवीर और उनके रिश्ते की चर्चाएं तो होंगी ही।

वैसे जब दीपिका का रणबीर कपूर के साथ अफेयर चल रहा था, तब उन्होंने रणबीर कपूर के नाम 'आरके' का टैटू अपनी गर्दन के पीछे बनवाया था। खैर, दीपिका के फैंस इस बार यही दुआ करेंगे कि रणवीर सिंह के साथ उनकी लव स्टोरी का अंत रणबीर कपूर जैसा ना हो।

पढ़ें: ऐसे ऊप्स मोमेंट की शिकार हुई दीपिका पादुकोण

पढ़ें: गिरफ्तार होंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.