रणवीर और दीपिका बच्चे के साथ खेलते आए नजर, फोटो हुई वायरल
ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बच्चों से बेहद प्यार है। एक फोटो सामने आई है जिसमें दीपिका ने गोद में एक बच्चे को ले रखा है और रणवीर उसके साथ खेल रहे हैं।
मुंबई। ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बच्चों से बेहद प्यार है। एक फोटो सामने आई है जिसमें दीपिका ने गोद में एक बच्चे को ले रखा है और रणवीर उसके साथ खेल रहे हैं।
VIDEOS: दोस्त की शादी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ जमकर नाचीं दीपिका
ये फोटो श्रीलंका में हो रही एक शादी की पार्टी के दौरान की है। दीपिका, रणवीर के साथ हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त श्रीला रॉय की शादी में शिरकत करने पहुंची थीं। यहीं दीपिका ने एक क्यूट से बच्चे को देखा और उसे अपनी गोद में उठा लिया। रणवीर को भी छोटे बच्चे बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने भी बच्चे के साथ खेलना शुरू कर दिया। बच्चा भी बहुत जल्द दीपिका और रणवीर से घुलमिल गया।
बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म xXx: The Return of Xander Cage की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं रणवीर दुबई में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस शादी के लिए ये दोनों शूटिंग से ब्रेक लेकर स्वदेश लौटे हैं।
ऋषि कपूर ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मनाई हैट्रिक