Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर-दीपिका ब्रेकअप: इन 12 तस्वीरों को देखकर तो यकीन ही नहीं होता

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jul 2017 02:50 PM (IST)

    ज़रा देखिये रणवीर और दीपिका की इस तस्वीर को, क्या आप भी यही चाहते हैं कि इनके ब्रेकअप की ख़बरें झूठीं हों? ...और पढ़ें

    Hero Image
    रणवीर-दीपिका ब्रेकअप: इन 12 तस्वीरों को देखकर तो यकीन ही नहीं होता

    मुंबई। एक बार फिर ख़बरों के बाज़ार में मची है उथल-पुथल, एक बार फिर हुआ है कुछ ऐसा जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। ये ख़बर है बॉलीवुड के सबसे चर्चित मगर क्यूट और परफेक्ट कपल्स में से एक माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बारे में। 'ब्रेकअप!'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, ख़बरों की माने तो रणवीर और दीपिका ने अपनी राहें बदल ली हैं। कभी हमेशा साथ दिखाई देने वाली इस जोड़ी ने एक दूसरे से नाता तोड़ दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि रणवीर दीपिका से शादी करना चाहते थे मगर, दीपिका जो इन दिनों अपने करियर के सक्सेसफुल मुक़ाम पर हैं, शादी के लिए तैयार नहीं हैं। सुनने में आया है कि दीपिका और रणवीर दोनों के परिवार वाले दोनों को एक साथ रखने की कई कोशिशें कर चुकें हैं मगर अब फाइनली दीपिका और रणवीर ने ब्रेकअप कर लिया है। रणवीर-दीपिका की इन 12 तस्वीरों के साथ जानिये इनकी लव जर्नी -

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सिबलिंग्स: एक की किस्मत चांद छू रही है तो दूसरे जी रहे हैं गुमनाम सी ज़िन्दगी

    1. पार्टीज़ हो या इवेंट्स दोनों अक्सर साथ दिखाई देते थे। मगर, फिर आया दीपिका की ज़िन्दगी में हॉलीवुड मोड़ और इस मोड़ ने दोनों की राहें बदल दीं।

    2. अवार्ड फंक्शन्स, एअरपोर्ट, रेड कारपेट...रणवीर अक्सर दीपिका के इर्द गिर्द रहते और रणवीर की हरकतें साफ़ बयां करती थीं कि वो दीपिका से कितना प्यारा करते थे।

    3. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को नहीं स्वीकार मगर, दीपिका ने कई इंटरव्यू में रणवीर को अपनी ज़िन्दगी का सबसे ख़ास शख्स़ कहा है। 

    4. यहां, तक कि जब दीपिका अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म 'तमाशा' को प्रमोट कर रही थी तब भी रणवीर अक्सर उनके साथ हुआ करते थे। 

    5. रणवीर और दीपिका की प्यार की ख़बरें संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला' की शूटिंग के दौरान सामने आई।

    6. फ़िल्म 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला' के प्रमोशन्स में भी इनके बीच की केमिस्ट्री साफ़ नज़र आ रही थी।

    7. अपनी फ़िल्मों के सक्सेस को भी दोनों ने साथ सेलिब्रेट किया। डिनर डेट्स, मूवी डेट्स, हॉलिडे ट्रिप्स और तो और दोनों कई बार एक दूसरे की फ़िल्म के सेट्स पर भी पहुंच जाते थे।

    8. ऑनस्क्रीन भी इनकी केमिस्ट्री को ख़ूब पसंद किया गया है, दोनों के बीच गज़ब की केमिस्ट्री है जो ऑनस्क्रीन भी नज़र आती है।

    9. सोशल मीडिया पर भी दोनों की गहरी दोस्ती के कई सबूत हैं। जैसे, यह तस्वीर-

    10. फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बाद दीपिका ने हॉलीवुड का रुख़ किया था तब भी इनके ब्रेकअप की ख़बरों ने ज़ोर पकड़ा था फिर संजय लीला भंसाली ने ऐनाऊंस की फ़िल्म 'पद्मावती' जिसमें ये दोनों फिर एक साथ नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म की घोषणा ने ब्रेकअप की ख़बरों को दबा दिया था मगर इनके बीच बढ़ती दूरी ने एक बार फिर सुर्ख़ियां बटोरी हैं।

    11. कहा जा रहा है कि दीपिका रणवीर से थोडा स्पेस चाहती थीं और रणवीर ने भी उन्हें स्पेस दिया, मगर अब फाइनली इनका ब्रेकअप हो चूका है। 

    12. ज़रा देखिये रणवीर और दीपिका की इस तस्वीर को, क्या आप भी यही चाहते हैं कि इनके ब्रेकअप की ख़बरें झूठीं हों?