दीपिका के लिए सात समंदर पार कर पहुंचे रणवीर
आइफा अवॉर्ड्स को होस्ट करने के लिए कुआलालम्पुर गए रणवीर सिंह हाल ही में एक बेहद जरूरी काम से बेंगलूर पहुंचे। रणवीर की जिंदगी में काम के अलावा सबसे ज्यादा जरूरी तो फिलहाल सिर्फ उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ही हैं। जी हां, रणवीर किसी और के लिए नहीं बल्कि दीपिका
बेंगलूर। आइफा अवॉर्ड्स को होस्ट करने के लिए कुआलालम्पुर गए रणवीर सिंह हाल ही में एक बेहद जरूरी काम से बेंगलूर पहुंचे। रणवीर की जिंदगी में काम के अलावा सबसे ज्यादा जरूरी तो फिलहाल सिर्फ उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ही हैं।
एक-दूसरे को नजरअंदाज करते दिखे सोनाक्षी और अर्जुन!
जी हां, रणवीर किसी और के लिए नहीं बल्कि दीपिका के लिए सात समंदर पार से भारत लौट आए। दरअसल 5 जून को दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण का 60वां बर्थडे था। दीपिका इस दिन को बेहद खास बनाना चाहती थी।
उन्होंने अपनी छोटी बहन अनीषा के साथ मिलकर अपने पापा के लिए शानदार बर्थडे पार्टी रखी। इस पार्टी में एक्ट्रेस के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। अब बात अगर करीबियों की की जाए तो भला रणवीर कैसे इस पार्टी से दूर रह सकते थे? इसलिए वो भी दीपिका का साथ देने पहुंच गए बेंगलूर।
हालांकि सेलिब्रेशन के तुरंत बाद रणवीर मलेशिया के लिए रवाना हो गए। रणवीर और अर्जुन कपूर आइफा अवॉर्ड्स को होस्ट कर रहे हैं।
विद्या बालन को इसलिए नहीं है 'हमारी अधूरी कहानी' के प्रमोशन की टेंशन