विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणदीप हुड्डा ने 'दो लफ्जों की कहानी' की शूटिंग की पूरी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 22 Jul 2015 02:37 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Jul 2015 03:22 PM (GMT+05:30)

रणदीप हुड्डा की अगली फिल्‍म 'दो लफ्जों की कहानी' की शूटिंग पूरी हो गई है। दीपक तिजोरी निर्देशित इस फिल्‍म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' की शूटिंग पूरी हो गई है। दीपक तिजोरी निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी कास्ट एंड क्रू कुआलालंपुर में थी। रणदीप हुड्डा ने ट्वीट कर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है।

देखें, राधिका आप्टे की रोंगटे खड़े करने वाली ये शॉर्ट फिल्म 'अहल्या'

साथ ही उस दिन को याद किया है, जब इसके लिए पूरी टीम एक साथ जुटी थी। ये रहा उनका ट्वीट और साथ में पोस्ट की गई एक खूबसूरत फोटो, जिसमें सभी हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

रणदीप हुड्डा की फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' एक लव स्टोरी है, जिसमें वो फिल्म 'सिंघम' की हीरोइन काजल अग्रवाल के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वो आखिरी बार पिछले साल फिल्म 'उंगली' में दिखे थे। उनकी आने वाली फिल्म 'मैं और चार्ल्स' भी है, जो कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की जिंदगी से प्रेरित है।