विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो ये है रणबीर और कट्रीना का सीक्रेट हॉलिडे प्लान!

By Edited By:
Published: Tue, 25 Feb 2014 09:08 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 25 Feb 2014 09:47 AM (GMT+05:30)

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्तों में दरार की अटकलों के बीच इन दोनों के फैंस के लिए एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्तों में दरार की अटकलों के बीच इन दोनों के फैंस के लिए एक राहतभरी खबर आई है। खबर है कि रणबीर और कट्रीना श्रीलंका में एक साथ छुट्टियां मनाएंगे।

कौन से अभिनेता के टूटे दिल को मिला कट्रीना का सहारा? यहां क्लिक करके जानें पूरा मामला

एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के हवालों से यह खबर दी है कि ये दोनों बॉलीवुड सितारे श्रीलंका में एक साथ वक्त गुजारेंगे। रणबीर तो पहले से श्रीलंका में अपनी आगामी फिल्म बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग कर रहे हैं, जबकि कैट मनाली में अपनी फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग में व्यस्त थीं।

जब कट्रीना के लिए रणबीर ने किया त्याग

बताया जा रहा है कि कट्रीना ने शूटिंग से तीन दिन का ब्रेक लेकर श्रीलंका जा रही हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब कैट बॉम्बे वेलवेट के सेट पर रणबीर से मिलेंगी। इससे पहले भी वे अनुराग कश्यप की फिल्म के सेट पर जा चुकी हैं।

रणबीर के बेडरूम में कैट!

उम्मीद जताई जा रही है कि ये दोनों सितारे श्रीलंका में छुट्टियां बिताने के दौरान अपने बीच के मतभेद भी दूर कर लेंगे।