विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो कुछ ऐसे रणबीर ने समझाया 'बेशरम' का मतलब

By Edited By:
Published: Wed, 02 Oct 2013 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2013 03:29 PM (IST)

'सोचकर करता नहीं, करके सोचता नहीं।' जी हां ऐसा ही कुछ किरदार रणबीर कपूर ने फिल्म 'बेशरम' में निभाया। फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'सोचकर करता नहीं, करके सोचता नहीं।' जी हां ऐसा ही कुछ किरदार रणबीर कपूर ने फिल्म 'बेशरम' में निभाया। फिल्म के टाइटल से ये अनुमान लगाना आसान है कि रणबीर ने फिल्म में बेशर्मी की सारी हदें पार की होंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। रणबीर कहते हैं कि बेशरम मतलब ये नहीं कि किसी से भी अभद्र आचरण करो, बल्कि इसका मतलब कहीं न कहीं ये है कि जो आपका मन करें वही करो। जबरदस्ती कुछ भी मत करो।

पढ़ें : बेशरम के टक्कर में कोई और फिल्म नहीं

रणबीर ने कहा कि इस फिल्म में उनके किरदार की काफी चर्चा हो रही है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनकी सराहना करते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, 'मेरे दिल ने जो कहा मैने वही किया। मुझे जिसमें खुशी मिलती है मैं वहीं करता हूं।' इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। इस फिल्म से लोग अपने अंदर छिपे किरदार को पहचान पाएंगे। 'मुझे तो लगता है कि लोग अगर इससे सकारात्मक सोच का विकास करते हैं तो ज्यादा बेहतर होगा। जिंदगी को जी भर के जीने को बेशरम नहीं कह सकते।'

गौरतलब है कि ये फिल्म आज सिनेमाघरों में आ जाएगी। फिल्म में रणबीर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर उनके असली माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी नजर आएंगे। आज गांधी जयंती है और छुंट्टी का दिन। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को अच्छा रिसपांस मिलेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर