रणबीर-कट्रीना के नए घर का किराया जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
काफी समय से रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के एक साथ शिफ्ट होने की खबरें आ रही हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों न सिर्फ लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे बल्कि हर महीने 15 लाख रुपये अपार्टमेंट का किराया भी देंगे।
मुंबई। काफी समय से रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के एक साथ शिफ्ट होने की खबरें आ रही हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों न सिर्फ लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे बल्कि हर महीने 15 लाख रुपये अपार्टमेंट का किराया भी देंगे।
रणबीर और कट्रीना के करीबी सूत्र ने बताया, 'उन्हें बांद्रा के कार्टर रोड में एक सी फेसिंग पेंटहाउस मिला, जिसमें दो टैरेस हैं। जब से उन्होंने इसे फाइनल किया है, तभी से वो इसे उन चीजों से सजा रहे हैं जो उन्होंने विदेशों में खरीदा है।'
रणबीर पहली बार किराए के मकान में रहने जा रहे हैं। इससे पहले वो पाली हिल्स में स्थित बंगले में अपने मम्मी-पापा नीतू और ऋषि कपूर के साथ रह रहे थे। हालांकि कट्रीना मुंबई आने के बाद से ही किराए पर रह रही हैं।
सूत्र ने बताया, 'क्योंकि कट्रीना पहले भी ऐसा कर चुकी हैं इसलिए वो पेंटहाउस में चल रहे पेपर वर्क पर ध्यान दे रही हैं। रणबीर आखिरी बार किराए के अपार्टमेंट में तब रहे थे जब वो यूएस में पढ़ाई करते थे।'
रणबीर और कट्रीना अगले हफ्ते तक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि वो अपने परिवार और दोस्तों को अपने घर पर पार्टी देने की भी योजना बना रहे हैं।