यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आइटम सॉन्ग के बाद अब इस नेक काम के लिए साथ आए रणबीर-माधुरी
रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित पहली बार फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के आइटम सॉन्ग 'टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज हाय ...और पढ़ें

मुंबई। रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित पहली बार फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के आइटम सॉन्ग 'टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज हाय रे मेरा घाघरा' में एक साथ ठुमके लगाते नजर आए थे और ये सॉन्ग भी काफी हिट हुआ था। मगर इस बार दोनों एक सामाजिक कार्य के लिए एक मंच पर साथ-साथ नजर आए।

दोनों सितारे मुंबई में तस्करी रोकने और छुड़ाई गईं लड़कियों के पुनर्वास के मकसद से चलाए जा रहे एक कैंपेन के तहत आयोजित इवेंट में एक साथ दिखे। इस मौके पर विवेक ओबरॉय, एली अवराम जैसे सितारों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस भी मौजूद थे।

इस मौके पर बच्चियों ने रणबीर कपूर, विवेक ओबरॉय और देवेंद्र फडनवीस को राखी भी बांधी। इस दौरान सभी काफी खुश नजर आए। ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं, जो सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

