यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या मीडिया की वजह से रातभर रणबीर के घर में रुकी रहीं कट्रीना?
पिछले दिनों खबर आई थी कि रणबीर और कट्रीना में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, ये दोनों जल्द ही ...और पढ़ें

मुंबई। इन दिनों रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ एक साथ काफी देखे जा रहे हैं। हाल ही में इस कपल को देर रात सड़क पर घूमते हुए देखा गया। रणबीर-कट्रीना शुक्रवार रात बाइक पर घूमते नजर आए। दोनों कृष्णा राज बंगले के पास नजर आए। यहां पर ऋषि कपूर और नीतू सिंह रहते हैं।
'दिलवाले' की कमाई को लेकर भिड़े शाहरुख खान और रोहित शेट्टी
वैसे पिछले दिनों खबर आई थी कि रणबीर और कट्रीना में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ये दोनों जल्द ही अलग हो जाएंगे। लेकिन इसके बाद रणबीर-कट्रीना की किस करते हुए एक फोटो सामने आई, जिसने इन अटकलों पर विराम लगा दिया।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'यह करीब रात तीन बजे का समय था। जब रणबीर और कट्रीना दोनों बांद्रा स्ट्रीट पर घूम रहे थे। रणबीर बाइक चला रहे थे। कट्रीना ने रणबीर का सहारा ले रखा था, दोनों ही खुली हवा का मजा ले रहे थे।'
कोंकणा की फिल्म में नहीं काम करना चाहते थे रणवीर, ले चुके हैं तलाक
सूत्र ने बताया, 'हालांकि जब रणबीर-कट्रीना बाद में दोनों को महसूस हुआ कि दोनों का पीछा मीडिया और फैन्स कर रहे हैं। ऐसे में रणबीर ने बाइक अपने पाली हिल वाले बंगले में घुमा ली, दोनों सुबह तक वहीं रुके रहे।'
