Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनाइए 26 जनवरी , रेडियो सिटी पर सुनिए गणतंत्र का संगीत

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Wed, 25 Jan 2017 07:31 PM (IST)

    रेडियो सिटी ने इस बार अनोखा म्यूजिकल इनिशिएटिव लिया है। म्यूजिकल रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया। आजादी के इस पर्व पर ये सुरों की सौगात है, जिसे आप सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक सुन सकेंगे।

    मनाइए 26 जनवरी , रेडियो सिटी पर सुनिए गणतंत्र का संगीत

    मुंबई। क्या आपने कभी तमिल में सनी लियोनी का गाना ' बेबी डॉल ' सुना है या कभी बांग्ला में शाहरुख़ खान का ' दर्द- ए- डिस्को' गाया है। अगर नहीं तो इस 26 जनवरी को आपको ये सब मिलेगा अगर आप ' रेडियो सिटी ' ट्यून करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणतंत्र दिवस के मौके पर रेडियो सिटी ने इस बार अनोखा म्यूजिकल इनिशिएटिव लिया है। म्यूजिकल रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया। आजादी के इस पर्व पर ये सुरों की सौगात है जिसे आप सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक सुन सकेंगे। दरअसल विविधताओं से भरे हमारे देश में कदम कदम पर अलग अलग बोली और भाषा के लोग है और हर किसी को उसको भाषा में बेहतरीन और हिट गानों के लिए ये अनोखा आयोजन किया गया है। रेडियो सिटी का मानना है कि संगीत को सीधे दिल तक पहुंचने के लिए किसी भाषा की जरुरत नहीं पड़ती है। गणतंत्र के इन सुरों को साधने के लिए इस 26 जनवरी पर सोनू निगम , रेखा भारद्वाज , बप्पी लाहिरी , नेहा कक्कड़ और मनोज तिवारी जैसे नामी सिंगर्स रेडियो सिटी पर मौजूद रहेंगे। इनके सुरों के जरिये बॉलीवुड के हिट पर हर प्रदेश का रंग चढ़ेगा।