Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका को अमेरिका में चाहिए पब्लिसिटी, जानें क्‍यों

    इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगी हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से वो अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्‍वांटिको' को लेकर चर्चा में हैं। अब अगले महीने से उनका यह टीवी शो ऑन एयर होने वाला है।

    By Pratibha Kumari Edited By: Updated: Sun, 09 Aug 2015 02:41 PM (IST)

    मुंबई। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगी हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से वो अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' को लेकर चर्चा में हैं। अब अगले महीने से उनका यह टीवी शो ऑन एयर होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में इस टीवी शो के लिए पब्लिसिटी शुरू हो गई है और खबर है कि मेकर्स इस शो के मुख्य चेहरे के तौर पर प्रियंका चोपड़ा को प्रमोट करना चाहते हैं। इसके लिए वो जमकर पब्लिसिटी करने को भी तैयार हैं। सिर्फ प्रियंका चोपड़ा की पब्लिसिटी के लिए उन्होंने अलग से पैसे खर्च करने की सोची है।

    रणबीर-दीपिका की पार्टी में पहुंचकर कट्रीना ने किया 'तमाशा'

    दरअसल, प्रियंका चोपड़ा भले ही भारतीय प्रवासियों के बीच काफी पॉपुलर हों, मगर आम अमेरिकी नागरिक उन्हें उतना नहीं जानते होंगे। इसलिए न्यूयॉर्क से लेकर लॉस एंजिलिस तक कई अमेरिकी शहरों में उनकी पब्लिसिटी की जाएगी। सही है, इसी बहाने प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी नागरिकों का भी दिल जीत लेंगी।