प्रियंका की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म पर लग रहे ये गंभीर आरोप
प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली पहली भोजपुरी फिल्म है 'बम बम बोल रहा काशी'। आरोप लग रहे हैं कि फिल्म के जरिए अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम कर भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। पिछले दिनों प्रियंका को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया। अब प्रियंका एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि प्रोड्यूसर बनना उन्हें कुछ रास नहीं आ रहा है। भारत में प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म को लेकर विरोध शुरू हो गया है।
प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेब्बल पिक्चर्स प्रोड्यूस में बनने वाली पहली भोजपुरी फिल्म है 'बम बम बोल रहा काशी'। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई, लेकिन इस बीच इसका विरोध भी शुरू हो गया है। फिल्म को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लग रहे हैं कि फिल्म के जरिए अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जा रही है।
जानिए, क्यों 'कॉमेडी नाइट्स' की 'बुआ' उपासना सिंह ने छोड़ दिया शो
कई फिल्ममेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा प्रोडक्शन को एक ओपन लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म को वल्गर और घटिया करार दिया है। फिल्म के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप प्रियंका चोपड़ा पर लग रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए 15 करोड़ भोजपुरी लोगों के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है।
अब देखना यह है कि यह विरोध कितना जोर पकड़ता है। क्या विरोध के कारण फिल्म की स्क्रिप्ट में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे या नहीं।
वैसे बता दें कि प्रियंका पिछले दिनों ही अमेरिका से भारत लौटी हैं। वहां प्रियंका अपनी अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के दूसरे पार्ट की शूटिंग कर रही हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'बेवॉव' में भी काम किया है। हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' 19 मई 2017 को रिलीज होने जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।