विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ के साथ काम करने को लेकर प्रियंका ने बताया ये सच

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 31 Dec 2016 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 10:36 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा नए साल का पहला सूरज गोवा में देखना चाहती हैं इसलिए अपना नया साल वो माँ मधु चोपड़ा और दोस्तों के साथ वही मनाएंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जब से विदेश से भारत लौटी हैं तब से उनके अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं जिसमें शाहरुख़ खान के साथ एक फिल्म में काम करने की बात भी शामिल है , लेकिन प्रियंका ने ऐसी ख़बरों को नकार दिया है।

पिछले दिनों एक ख़बर आई प्रियंका ने दो नई फिल्में साइन कर ली है और उनमें से एक संजय लीला भंसाली की की साहिर लुधियानवी पर बनने वाला बायोपिक है जिसमें शाहरुख़ खान के साथ उनकी जोड़ी बनेगी। लेकिन प्रियंका ने ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया है। एक बातचीत में उन्होंने कहा है कि हां , वो पिछले दिनों संजय लीला भंसाली से मिली थीं। हमने काम की बात की। उनके साथ सारी ज़िन्दगी वो काम करने के लिए तैयार हैं। लेकिन शाहरुख़ खान के साथ साहिर के बायोपिक पर कोई बात नहीं हुई है। प्रियंका ने बताया है कि हर बार जब वो भंसाली ने मिलती है तो कोई फिल्म को लेकर बात होती है। वो संजय सर को कभी ना नहीं बोल सकती लेकिन अभी तक किसी भी फिल्म को लेकर कुछ भी तय नहीं हुआ है। प्रियंका ने ये भी बताया कि उन्होंने अभी तक कोई भी नई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है।

प्रियंका चोपड़ा को सता रही थी इस बात चिंता , और फिर ...

प्रियंका चोपड़ा नए साल का पहला सूरज गोवा में देखना चाहती हैं इसलिए अपना नया साल वो माँ मधु चोपड़ा और दोस्तों के साथ वही मनाएंगी।