हॉलीवुड फिल्म के लिए प्रियंका ने दीपिका को आल द बेस्ट कहा
दीपिका पादुकोण 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न अॉफ एक्सएंजर केज' फ़िल्म से हॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं जो अगले साल 14 जनवरी को रिलीज होगी।
मुंबई। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही हॉलीवुड में काम कर लिया है और ऐसे में अब जब दीपिका की फ़िल्म 'ट्रिपल एक्स' अगले महीने रिलीज़ होने जा रही है तो प्रियंका ने उन्हें बधाई दी है।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म 'बेवॉच' और अमरिकन शो क्वांटिको को पूरा करके इंडिया पहुंची हैं। उन्होंने 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न अॉफ एक्सएंजर केज' हॉलीवुड फ़िल्म में दिखने वाली दीपिका पादुकोण के लिए गुडलक कहा। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंची प्रियंका ने दीपिका की हॉलीवुड में एंट्री को लेकर यह कहा। उन्होंने फ़िल्म के ट्रेलर की भी तारीफ की।
दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म सबसे पहले दिखेगी यहां
दीपिका पादुकोण 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न अॉफ एक्सएंजर केज' फ़िल्म से हॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं जो अगले साल 14 जनवरी को रिलीज होगी।