विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस 10: प्रियंका ने ऐसा क्या कहा कि बर्दाश्त नहीं कर सके सलमान और कर दिया शो से बाहर!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2016 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2016 10:13 AM (IST)

प्रियंका ने कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स के साथ घर में एंट्री ली थी, लेकिन पहला हफ़्ता पूरा होते ही वो इविक्ट हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस के घर से एक बड़ी ख़बर आई है। वीकेंड का वार में इस बार प्रियंका जग्गा म्यूज़ को घर से बाहर जाने का दरवाज़ा दिखाया गया है, और ये काम ख़ुद सलमान ख़ान ने किया है। प्रियंका ने सीधे सलमान से पंगा ले लिया और नतीज़तन उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया।

सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को ये एपिसोड शूट हो चुका है और पिछले हफ़्ते प्रियंका के इरिटेटिंग बिहेवियर और एब्यूसिव लैंग्वेज की वजह से उन पर वीकेंड का वार हुआ। इतना ही नहीं जब सलमान ख़ान ने प्रियंका को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने बेशर्मी के साथ कहा- मैं तो फिर करूंगी। प्रियंका ने अपनी बातों और बोली से सलमान को इतना चिढ़ा दिया कि तंग आकर उन्होंने प्रियंका से कह दिया, खड़ी हो जाओ और सीधे घर से बाहर निकलो। इतना ही नहीं, सलमान ने ये भी कहा कि भविष्य में अगर कलर्स ने प्रियंका के साथ दोबारा काम किया तो वो चैनल के साथ कभी काम नहीं करेंगे। सलमान ने प्रियंका से सीधे और सपाट लहज़े में बोल दिया- प्लीज़ लीव माई होम।

इसे भी पढ़ें- कमाई के अखाड़े में सबसे आगे सुल्तान, और दूसरे नंबर पर ये ख़ान

हालांकि पहले ख़बरें ये आई थीं कि प्रियंका की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें बिग बॉस ने शो छोड़ने की इजाज़त दे दी है, जिसका ज़िक्र जग्गा ने अपनी फेसबुक वॉल पर भी किया था।

इसे भी पढ़ें- करीना और तैमूर की देखभाल के लिए सैफ़ ने ली बॉलीवुड से छुट्टी

आपको बता दें कि प्रियंका ने कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स के साथ घर में एंट्री ली थी, लेकिन पहला हफ़्ता पूरा होते ही वो इविक्ट हो गईं। इसके कुछ हफ़्ते बाद प्रियंका वाइल्ड कार्ड के ज़रिए घर लौटीं, लेकिन सबसे कम वोट मिलने की वजह से प्रियंका को इविक्ट होना पड़ा। हालांकि बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में रखकर एक और चांस दिया।

इसे भी पढ़ें- अगर ये भूल ना हुई होती तो तापसी आज लड़ रही होतीं ये दंगल

मगर कुछ दिनों से प्रियंका एंटरटेनमेंट के नाम पर गाली-गलौज़ का इस्तेमाल करने लगी थीं। लोपामुद्रा से हुई लड़ाई में प्रियंका की भाषा काफी ख़राब थी, जिसकी वजह से जमकर हंगामा भी हुआ था। लोपा ने तो यहां तक रह दिया था कि घर में या तो वो रहेंगी या फिर प्रियंका।