प्रियंका ने अपने अमेरिकन शो को लेकर शेयर की ये दिलचस्प जानकारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में नजर आएंगी। इसके पहले एपिसोड का टाइटल होगा 'रन'। उन्होंने ट्वीट कर यह दिलचस्प जानकारी दी है। फिलहाल वो अपने इस इंटरनेशनल टीवी की शूटिंग के लिए अमेरिका में ही मौजूद हैं।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में नजर आएंगी। इसके पहले एपिसोड का टाइटल होगा 'रन'। उन्होंने ट्वीट कर यह दिलचस्प जानकारी दी है। फिलहाल वो अपने इस इंटरनेशनल टीवी की शूटिंग के लिए अमेरिका में ही मौजूद हैं।
इस डायलॉग के कारण 'कैलेंडर गर्ल्स' को पाकिस्तान में नहीं मिल रही एंट्री
वहां से उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने फैंस के लिए ये दिलचस्प जानकारी साझा की है। प्रियंका चोपड़ा ने इसमें 'एलेक्स पेरिस' का किरदार निभाया है, जो एक एफबीआई एजेंट है। उन्होंने ट्वीट किया, 'क्वांटिको के पहले एपिसोड का नाम होगा 'रन'। अब और इंतजार नहीं होता। यूएस में 27 सितंबर को 'रन' आपके बीच होगा।'
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को सलमान खान लगते हैं ऐसे
इस पर एक भारतीय फैन ने पूछा कि इंडियन प्रीमियर डेट क्या होगी तो प्रियंका ने जवाब दिया 'तीन अक्टूबर'। उनके इस टीवी शो में डॉग्रे स्कॉट, जैक मैकलॉफिन, यास्मिन अल मसुरी, जोहन्नाा ब्रेडी, टेट एलिंगटन, ग्राहम रोजर्स जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।