विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : कानून तोड़ने वालों को तोड़ती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 22 Dec 2015 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2015 10:35 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा की फिल्‍म 'जय गंगाजल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह वाकई में काफी दमदार है। प्रियंका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई का दमदार किरदार निभाने के बाद प्रियंका चोपड़ा की एक्शन अवतार में वापसी हो गर्इ है। प्रकाश झा जैसे निर्देशक की फिल्म 'जय गंगाजल' में प्रियंका ने एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के ट्रेलर में आप उनके सख्त पुलिस वाले मिजाज और तेवर की झलक देख सकते हैं।

बॉबी देओल को मिला इस बोल्ड हीरोइन का सहारा, जल्द करने वाले हैं कमबैक

प्रियंका ने खुद 'जय गंगाजल' का ट्रेलर ट्वीट करते अपने दमदार किरदार आभा माथुर से प्रशंसकों का परिचय कराया है। इस फिल्म के दमदार डायलॉग्स भी दर्शकों को खासा आकर्षित करने वाले हैं। जैसे 'आज समाज में उसकी इज्जत होती है जो कानून तोड़ता है, लेकिन मैं उसकी इज्जत करती हूं जो कानून तोड़ने वाले को तोड़ता है।' और ऐसे ही एक और डायलॉग, 'जब खाकी का रंग सही हो न, तो चाहे उसे मर्द पहने या औरत... तुम जैसे नामर्दों को चुटकी में औकात दिखा देते हैं।'

प्रकाश झा भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। वो एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। 'जय गंगाजल' अगले साल चार मार्च को रिलीज होने वाली है। वैसे प्रियंका इन दिनों अपने पहले अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें वो हॉट एंड बोल्ड सीन्स के साथ ही खतरनाक एक्शन सीन्स भी करती नजर आ रही हैं।