Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा वापसी के लिए तैयार, नही कर सकती और इंतजार

प्रियंका चोपड़ा का हाल ही में नाम फोर्ब्स के टॉप 10 पर्सनॉलिटीज में भी शामिल हुआ है।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा वापसी के लिए तैयार, नही कर सकती और इंतजार

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सफलता का परचम लहराया है। कई दिनों से अमेरिकी प्रसिद्ध शो क्वांटिको में व्यस्त प्रियंका की वापसी जल्द होने वाली है। चूंकि इस शो का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। 

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा ने खुद इसकी जानकारी दी है। दरअसल, प्रियंका ने अपने अॉफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है कि, वो 26 अप्रैल से वापसी करने वाली हैं। इसके साथ उन्होंने इससे जुड़ा एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में नज़र आ रही हैं। साथ में लिखा है कि, एलेक्स पेरिश इज बैक। इस शो में प्रियंका एक बार फिर से एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश की भूमिका में नज़र आएंगी। 

यह भी पढ़ें: जीरो वाले गेटअप में एेसे लग रहे थे शाहरुख़ खान

इसके साथ प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर भी क्वांटिको के सीजन 3 को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें इस शो की स्टारकास्ट के साथ वो नज़र आ रही हैं।   

Looking forward to today’s shoot with u @themarleematlin .. just us.. Golden girls.. @abcquantico @mseitzman #Quantico3

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि, थोड़े दिन पहले इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार के मंच पर करण जौहर और रोहित शेट्टी के साथ प्रियंका को देखा गया था। अभी हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में भी प्रियंका नज़र आई थी। 

Three dudes and a chick walk into a bar ... we lunched... we laughed ... we went back to work. @alanpowell10 @jakeamclaughlin @russelltovey @abcquantico

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

बताते चलें प्रियंका चोपड़ा का हाल ही में नाम फोर्ब्स के टॉप 10 पर्सनॉलिटीज में भी शामिल हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.