जीरो वाले गेटअप में एेसे लग रहे थे शाहरुख़ खान
इस फिल्म के जरिए शाहरुख़, अनुष्का और कटरीना एक साथ दूसरी बार नज़र आएंगे।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। शाहरुख़ खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जीरो है जिसका टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज़ किया गया था। इसमें शाहरुख़ का ड्वार्फ लुक बाहर आया। हाल ही में शाहरुख़ फिल्म के सेट पर ज़ीरो वाले गेटअप में ही दिखाई दिए।
मुंबई में फिल्म ज़ीरो के सेट पर नज़र आये। खास बात यह थी कि, शाहरुख़ इस मौके पर ज़ीरो वाले गेट अप में नज़र आए। उन्होंने चेक्स की शर्ट पहन रखी थी और मेकअप भी किया हुआ था। गौरतलब है कि फिल्म जीरो में शाहरुख़ खान एक बौने की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख़ खान के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी हैं। आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी पिछले महीने हुई है जिसके लिए अनुष्का ने फिल्म शूटिंग से ब्रेक ले रखा था। इस फिल्म के साथ ही अनुष्का ने फिल्म शूटिंग पर वापसी की है और उनका सेट पर भव्य स्वागत भी किया गया था। फिल्म जीरो का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म के टाइटल के बारे में बताते हुए आनंद एल राय ने कहा था कि वह लोगों की कमी को सेलिब्रेट करना चाहते थे। एक सम्पूर्ण मनुष्य बनने में कोई महानता नहीं है। असम्पूर्ण रहने की भी अपनी खूबसूरती है। हम सभी मनुष्य है और मेरी फिल्म के टाइटल की उत्पत्ति भी यही से हुई है।
यह भी पढ़ें: ये क्या! अक्षय की शर्ट से लेकर सीन तक सब चुरा ले गए प्रभुदेवा, नया ट्रेलर देखिये
बताते चलें कि, इस फिल्म के जरिए शाहरुख़, अनुष्का और कटरीना एक साथ दूसरी बार नज़र आएंगे। इससे पहले यह तीनों एक्टर्स जब तक है जान फिल्म में दिखाई दे चुके हैं।