यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुद को ये क्या समझने लगी हैं प्रियंका चोपड़ा!
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में सालों से अपना कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग में अपना लोहा मनवाया है ...और पढ़ें

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में सालों से अपना कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग में अपना लोहा मनवाया है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिंगिंग कर चुकी हैं और अंग्रेजी टीवी पर भी डेब्यू करने जा रही हैं।
क्या टाइगर श्रॉफ की लेडी लव की तरह दिखती हैं श्रद्धा कपूर?
वो फिलहाल अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में बिजी हैं। अपने करियर में इतना कुछ हासिल करने वाली प्रियंका का कहना कि वो खुद को न्यूकमर की तरफ महसूस करती हैं।
दरअसल प्रियंका पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टीवी पर काम करने जा रही हैं और इन दिनों उनका शो काफी चर्चाओं में भी है। हाल ही में एक इवेंट में प्रियंका ने कहा कि वो शो को मिल रहे सपोर्ट से बेहद खुश हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उनका अनुभव शानदार रहा है और वो फिर से खुद को न्यू कमर जैसा महूसस कर रही हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें उन दिनों की याद आ गई जब उन्होंने हिन्दी सिनेमा में नई-नई शुरुआत की थी।
