विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्‍वांटिको' से सुर्खियां बटोर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी धरती पर जीता ये अवार्ड

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 17 Oct 2015 07:25 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2015 08:43 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने डेब्‍यू अमेरिकन सीरियल 'क्‍वांटिको' को लेकर सुर्खियों में हैं। हर ओर उनकी सराहना हो रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने डेब्यू अमेरिकन सीरियल 'क्वांटिको' को लेकर सुर्खियों में हैं। हर ओर उनकी सराहना हो रही है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर प्रियंका चोपड़ा को 2015 एमटीवी यूरोपीय म्यूजिक अवार्ड के बेस्ट इंडिया एक्ट का विजेता घोषित किया गया है।

हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट ने फिर दिया 'टाइटैनिक' पोज

इस अवार्ड के अन्य दावेदार मोनिका डोगरा, इंडस क्रीड, द स्का वेंगर्स और यूयर्स चिन थे। टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में काम करने वाली प्रियंका का नामांकन अब वर्ल्डवाइड एक्ट अफ्रीका/इंडिया के लिए हो गया है।

इस जीत पर इंग्लिश इंटरटेनमेंट चैनल वायकॉम 18 की प्रमुख फरजाड पालिया ने कहा कि बेस्ट इंडिया एक्ट कैटेगरी के सारे प्रत्याशी बहुत ही योग्य थे।

हालांकि हमने प्रियंका चोपड़ा को इस कैटेगरी का विजेता घोषित किया है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग प्रियंका चोपड़ा के फैन हैं।

दर्शकों को रोमांचित करने दूरदर्शन ला रहा है कई सीरियल्स

हमें खुशी है कि यूरोपीय म्यूजिक अवार्ड 2015 के इस कैटेगरी में उन्होंने जीत हासिल की है। अब आप वर्ल्डवाइड एक्ट ट्रॉफी घर ले जाने में उनकी मदद कीजिए और उन्हें वोट दीजिए।

एमटीवी ईएमए की वेबसाइट पर जाकर आप 24 अक्टूबर तक प्रियंका को वोट दे सकते हैं। विजेता की घोषणा 25 अक्टूबर को मिलान में आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा।

विद्या बालन की तरफ से कभी भी मिल सकती है ये खुशखबरी