यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रियंका चोपड़ा क्यों भोपाल में जमकर खा रही हैं जामुन?
प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'गंगाजल 2' की शूटिंग के लिए भोपाल में हैं। लेकिन एक्ट्रेस वहां की खूबसूरती और ...और पढ़ें

भोपाल। प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म 'गंगाजल 2' की शूटिंग के लिए भोपाल में हैं। लेकिन एक्ट्रेस वहां की खूबसूरती और खुशबू में खो गई हैं।
दीपिका के 'बॉयफ्रेंड्स' के बीच दिखा इतना प्यार कि दंग रह गए लोग!
इतना ही नहीं, खबर है कि प्रियंका वहां के काले जामुन का जमकर मजा ले रही हैं। जामुन खाकर प्रियंका को अपना बचपन याद आ जाता है।
खबरों की मानें तो प्रियंका बाउल भरकर नमक मिले जामुन खाती हैं। उनका कहना है कि जामुन खाने के बाद जीभ पर जो जामुनी रंग आ जाता है, वो उन्हें बेहद पसंद है।
खैर, मौसम जामुन का मौसम है तो बेशक उसका लुत्फ उठाना तो बनता है। क्यों है न प्रियंका!
