पिता की मौत के 48 घंटे बाद प्रियंका काम पर लौटीं
प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनलिज्म को बखूबी जानती हैं और वह इसे साबित भी करके दिखाएंगी। यह सोमवार की बात है जब प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा कैंसर की लंबी लड़ाई से हार गए। उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया और अगले दिन एक शोक सभा रखी गई।
मुंबई [कुणाल एम शाह]। किसी ने सही ही कहा है शो मस्ट गो ऑन। प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा की मौत के महज 48 घंटे बाद प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'मैरी कॉम' के लिए फिटनेस ट्रेनिंग लेती नजर आई।
प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनलिज्म को बखूबी जानती हैं और वह इसे साबित भी करके दिखाएंगी। यह सोमवार की बात है जब प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा कैंसर की लंबी लड़ाई से हार गए। उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया और अगले दिन एक शोक सभा रखी गई।
सूत्र ने बताया कि बुधवार की शाम से ही प्रियंका अपने काम पर वापस लौट आई, मैरी कॉम के जीवन पर आधारित अपनी आने वाली फिल्म के लिए वह ट्रेनिंग लेती दिखीं।
प्रियंका से जुडे़ एक करीबी सूत्र ने बताया कि प्रियंका के पिता की मौत के बाद प्रियंका के लिए यह बहुत कठिन समय है। प्रियंका का अपने पिता से बहुत ज्यादा जुड़ाव था। लेकिन प्रियंका का काम उनके लिए बहुत महत्व रखता है। वह बुधवार को संजय लीला भंसाली के ऑफिस गई और ओलंपिक ट्रेनर डॉक्टर क्रिसटी हेलबर्ट से ट्रेनिंग ली। [मिड डे]
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।