विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos : साल की पहली बर्फबारी का प्रियंका चोपड़ा ने उठाया लुत्‍फ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 14 Jan 2016 10:51 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2016 11:26 AM (IST)

प्रियंका इस वक्‍त विदेश में सर्दियों का आनंद उठा रही हैं। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक सेल्‍फी के साथ फैंस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक तरफ जहां हालिया रिलीज बॉलीवुड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई के किरदार से वो देश भर में दर्शकों को दिल जीतने में कामयाब रहीं, वहीं दूसरी तरफ अपने पहले अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाई हुई हैं। इसके लिए पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

ये क्या, सलमान खान को अब तक नहीं मिली 'बजरंगी भाईजान' की पूरी फीस

फिलहाल प्रियंका इस वक्त विदेश में सर्दियों का आनंद उठा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी के साथ फैंस से ये बात शेयर की है, जिसमें बर्फबारी होते हुए दिख रही है। ये उनके लिए साल की पहली बर्फबारी है। इस सेल्फी के साथ प्रियंका ने लिखा, 'बर्फबारी के कारण मेरी नाक और पलकें जम सी गई हैं। साल की पहली बर्फबारी है।'

प्रियंका ने इसके साथ एक और फोटो शेयर की है। इसमें उनकी परछाई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने लिखा, 'ताजा बर्फ पर अपने पांवों के निशान बना रही हूं। जैसे मेरा जीवन है।'

प्रियंका ने टि्वटर फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं। यह मेरे पापा का पसंदीदा त्योहार है।'