विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने सुंदरी और दुर्गा को गोद लिया

By Edited By:
Published: Mon, 23 Sep 2013 08:38 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Sep 2013 04:02 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शेरनी सुंदरी और बाघिन दुर्गा को फिर से गोद लेंगी। इसकी स्वीकृति प्रियंका की मां मधु ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, ओरमांझी (रांची)। सुंदरी व दुर्गा फिर प्रियंका की हो जाएंगी। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शेरनी सुंदरी और बाघिन दुर्गा को फिर से गोद लेंगी। इसकी स्वीकृति प्रियंका की मां मधु मालती चोपड़ा ने दी है, सिर्फ औपचारिकता बाकी है। वे रविवार को रांची के बिरसा जैविक उद्यान आई थीं। उनके साथ प्रियंका की दो मौसी, मामा-मामी व अन्य रिश्तेदार भी थे।

पढ़ें: बहू बनना चाहती हैं प्रियंका

नागर विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव सजल चक्त्रवर्ती उन्हें खुद उद्यान छोड़ने आए थे। प्रियंका की मां ने बताया कि इसी सप्ताह शनिवार को बेटी के साथ उनकी मीटिंग है। इसके बाद आगे की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। प्रियंका टिंकू नामक बंदरिया को भी गोद लेंगी। इस बंदरिया को तीन साल पहले जमशेदपुर से प्रियंका के नाना के घर से उद्यान प्रबंधन लेकर आया था। उस समय वह बहुत ही बीमार थी।

प्रियंका की मां व अन्य रिश्तेदारों ने उद्यान के अंदर लगभग सभी जानवरों को देखा। बंदरिया को हरी सब्जी और बदाम खिलाया। सुंदरी के साथ आत्मीयता दिखाई। उन लोगों ने उद्यान की साफ-सफाई व प्रबंधन की तारीफ की। इन लोगों के साथ उद्यान के निदेशक एके पात्रो, डा. अजय कुमार व अन्य अधिकारी थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर