विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रिटी जिंटा घूंघट में पहुंचीं उज्‍जैन के महाकालेश्‍वर मंदिर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 31 May 2015 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2015 05:37 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा रविवार को उज्‍जैन के महाकालेश्‍वर ज्‍योर्तिलिंग में दर्शन करने पहुंचीं। उन्‍होंने पीले रंग की साड़ी पहन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग में दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी, मगर उन्होंने अपने चेहरे को घूंघट के अंदर छिपा रखा था। हालांकि पूजा के दौरान प्रिटी जिंटा ने अपना घूंघट हटाया, तब जाकर पता चला कि वह प्रिटी जिंटा हैं।

'बजरंगी भाईजान' में नजर आने वाली पाक लड़की के बारे में हुअा खुलासा

जी हां, प्रिटी जिंटा ने बिल्कुल गांव की महिलाओं की तरह काफी लंबा घूंघट निकाल रखा था। ऐसे में कोई भी उनका चेहरा नहीं देख पाया। वह तेजी से गर्भगृह के अंदर पहुचीं और पूजा कर तुरंत वापस भी लौट गईं। वापस जाते वक्त भी उन्होंने अपना घूंघट नहीं हटाया था।

हालांकि पूजा के दौरान प्रिटी जिंटा ने अपना घूंघट हटाया और तब जाकर पता चला कि वह प्रिटी जिंटा हैं। उनके घूंघट हटाते ही मंदिर के अंदर खड़े दर्शनार्थी मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने लगे। मंदिर से बाहर आते वक्त प्रिटी जिंटा ने फिर से घूंघट निकाल लिया। इस दौरान जब कुछ फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की तो उनके बाउंसरों ने उन्हें पीछे हटा दिया।

'बजरंगी भाईजान' का पहला गाना इस फिल्म के साथ होने वाला है रिलीज