विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने दो करोड़ वसूलने के लिए कोर्ट पहुंची प्रीति जिंटा

By Edited By:
Published: Mon, 25 Nov 2013 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2013 12:36 PM (IST)

मशहूर फिल्ममेकर कमाल अमरोही के बड़े बेटे शानदार अमरोही की दत्तक पुत्री बनीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा अमरोही परिवार के खिलाफ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर फिल्ममेकर कमाल अमरोही के बड़े बेटे शानदार अमरोही की दत्तक पुत्री बनीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा अमरोही परिवार के खिलाफ अब हाई कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहीं हैं। वे अमरोही परिवार को दिए गए अपने दो करोड़ रुपये वापस लेने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगी।

सूत्रों ने बताया कि पिछले हफ्ते ही प्रीति ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक अर्जी दायर की है, जिसमें प्रीति ने दो करोड़ रुपये के ऊपर 80 लाख का ब्याज लगाया है, ये पैसे उन्हें अमरोही परिवार से वापस लेने हैं।

पढ़ें : अमरोहा में घुसकर दिखाएं प्रीति

गौरतलब है कि बरखा राय की पुस्तक के मुताबिक शानदार अमरोही के अंतिम समय में प्रीति उनकी एकमात्र मददगार थीं। वह हमेशा शानदार के साथ रहती थीं। गोवा में साल 2011 के अगस्त में जब शानदार अमरोही की मौत हुई तो वहां भी प्रीति उनके साथ थीं। प्रीति ताजदार अमरोही व रुखसार अमरोही से चल रहे विवाद में भी शानदार की कानूनी मदद करती थीं। इसी दौरान प्रीति ने उन्हें पैसे वापस करने के वादे के साथ दो करोड़ रुपये की मदद की थी, लेकिन बाद में उनका परिवार उनकी मौत के बाद इस वादे से मुकर गया।

प्रीति ने कहा कि उन्होंने धर्म और समाज सेवा के नाम पर रुपये उधार नहीं दिए थे बल्कि इस वादे के साथ दिए थे कि उनका परिवार काम खत्म होने के बाद वे पैसे लौटा देंगे, लेकिन अब ताजदार उन सभी बातों से इन्कार कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर