विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका के पास नहीं है वक्त, 'जय गंगाजल' के प्रमोशन में अकेले पड़े प्रकाश झा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 22 Feb 2016 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2016 01:15 PM (IST)

निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा इन दिनों नई समस्या से जूझ रहे हैं। फिल्म 'जय गंगाजल' के प्रचार-प्रसार की पूरी जिम्मेदारी प्रकाश झा के कंधों पर आ गई है।

News Article Hero Image

मुंबई। निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा इन दिनों नई समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'जय गंगाजल' में मुख्य भूमिका निभा रहीं प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके पास 'जय गंगाजल' के प्रमोशन के लिए समय नहीं है।

जाट आंदोलन पर रणदीप हुडा बोले, 'बावले होन की जरूरत ना है'

लिहाजा, फिल्म के प्रचार-प्रसार की पूरी जिम्मेदारी प्रकाश झा के कंधों पर आ गई है। प्रमोशन के सिलसिले में प्रकाश झा और अभिनेता मानव कौल इन दिनों देश के दूर-दराज वाले इलाकों की यात्रा पर हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों को 'जय गंगाजल' के बारे में जानकारी देना है।

बेटी सोनम की फिल्म 'नीरजा पर जानिए अनिल कपूर ने क्या कहा

आपको बता दें कि 'जय गंगाजल' को मार्च में रिलीज करने की योजना है। फिल्म में प्रकाश झा ने भी अभिनय किया है। मानव कौल भी अहम भूमिका में दिखेंगे। वैसे प्रियंका चोपड़ा फिल्म को सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वो फोन पर इंटरव्यू भी दे रही हैं।