विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तड़क-भड़क से दूर ही अच्छी प्रभलीन संधू

By Edited By:
Published: Thu, 17 Oct 2013 11:37 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2013 11:51 AM (IST)

मुंबई। प्रभलीन संधू ने छोटे पर्दे पर 'आपकी अंतरा' और 'मोहे रंग दे' नामक सीरियल से अभिनय का सफर शुरू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रभलीन संधू ने छोटे पर्दे पर 'आपकी अंतरा' और 'मोहे रंग दे' नामक सीरियल से अभिनय का सफर शुरू किया। इसके बाद कुछ पंजाबी में भी उन्होंने काम किया है। यह पहला मौका है जब उन्हें शाहिद जैसी फिल्म में मेन लीड किरदार निभाने का मौका मिला है। फिल्म में वह लीड किरदार शाहिद की पत्नी मरियम की भूमिका में नजर आएंगी। अब उनकी प्राथमिकता हिंदी फिल्में ही हैं।

बकौल प्रभलीन, 'मैं शाहिद की कास्टिंग टीम का हिस्सा थी और मुझे हंसल मेहता ने मुझसे कहा था कि तुम शाहिद की पत्‍‌नी मरियम को खोजकर ले आओ। इसके कुछ दिन बाद मैं जब उनके ऑफिस आई, तो उन्होंने मुझसे कहा कि तुम खुद ये काम क्यो नहीं कर लेती हो। उस समय मैं आश्वस्त नहीं थी कि मैं ये किरदार निभा पाउंगी, पर मैंने कोशिश की। फिल्म देखने के बाद मुझे अभी तक यकीन नहीं है कि ये सब मैंने किया है।'

प्रभलीन आगे कहती हैं, 'राज कुमार के साथ अगर मेरी केमिस्ट्री की बात की जाए, तो मुझे पता था कि वह एक अभिनेता के तौर पर कितना सधा हुआ काम करते हैं। मैंने भी उनके साथ स्क्रीन शेयर लगभग उसी अंदाज में किया। शाहिद की बीवी मरियम का किरदार निभाना आसान नहीं था। किरदार को जरा सा भी लाउड नहीं होने देना था। उसको सहज रखते हुए अपना गुस्सा, चीख और खीझ प्रकट करनी थी। मैंने वही किया जो कहानी की मांग थी और मेरे निर्देशक ने मुझसे कहा था। इस फिल्म को यूटीवी जैसे रिलीज कर रहा है उससे मैं बहुत ही उत्साह में हूं। मैं चाहती हूं कि 'शाहिद' जैसी और भी फिल्में बनें और मुझ जैसे कलाकारों को काम मिले। मुझे आगे चलकर भी कोई तड़क-भड़क वाले किरदार नहीं निभाने हैं। मैं इसी स्पेस और इसी स्पीड में काम करना चाहती हूं।'

(सप्तरंग टीम)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर