विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूनम की वेबसाइट हैक, लिखा 'पाकिस्तान जिंदाबाद'

By Edited By:
Published: Tue, 28 Jan 2014 11:04 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 28 Jan 2014 12:53 PM (GMT+05:30)

अपने बोल्ड और सेक्सी अंदाज की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे इस बार किसी और बात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपने बोल्ड और सेक्सी अंदाज की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे इस बार किसी और बात के लिए ही चर्चा में हैं। पूनम ने खुद बताया कि उनकी ऑफिशियल वेबसाइट हैक हो गई है, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा हुआ है।

पढ़ें : डिंपल कपाड़िया की पार्टी में पूनम पांडे

फिल्म नशा से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली पूनम पांडे की वेबसाइट को सोमवार सुबह हैक कर लिया गया है और इसकी जानकारी खुद पूनम ने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर दी है।

पूनम ने ट्वीट किया है, 'प्लीज मेरी मदद करें, मेरी वेबसाइट हैक हो गई है। हैक करने वालों ने कश्मीर के लिए आवाज उठाने की बात की है। मैं बहुत निराश हूं और डरी हुई हूं। उनकी वेबसाइट पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखा हुआ है।' इससे साबित होता है कि उनकी वेबसाइट पाकिस्तान से हैक की गई है।

गौरतलब है कि पहले भी पूनम के पर्सनल एमएमएस लीक हुए थे और उन्होंने सोशल नेटवर्किग साइट के माध्यम से अपना दुख जताया था। हालांकि पूनम ने एमएमएस या वेबसाइट किसी की भी हैकिंग के लिए कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। (नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर