विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक की इस नई एक्ट्रेस ने किया 'मोहनजो दारो' का शेड्यूल पूरा

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 25 May 2015 07:42 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2015 08:27 AM (IST)

बॉलीवुड में मॉडल से एक्ट्रेस बनने का सिलसिला पुराना है। इस फेहरिस्त में एक और नया नाम जुड़ा है पूजा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में मॉडल से एक्ट्रेस बनने का सिलसिला पुराना है। इस फेहरिस्त में एक और नया नाम जुड़ा है पूजा हेगड़े का। हाल ही में पूजा ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजाे दारो' का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया।

ये एक एपिक एडवेंचर्स-रोमांस ड्रामा है। पूजा ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। इसके बाद वो फिल्म में बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन के अपोजिट नजर आएंगी।

कुणाल कोहली की फिल्म 'फिर से' की रिलीज पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

पूजा ने टि्वटर पर अपने फैंस को बताया कि उन्होंने फिल्म 'मोहनजाे दारो' का 101 दिनों का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, 'भुज में 101 दिनों का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है। बहुत ही शानदार टीम थी।'

'मोहनजाे दारो' पूजा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इसके पहले पूजा तमिल फिल्म 'मुगामूदी' और तेलुगु फिल्म 'ओका लैला कोसम' और 'मुकुंडा' में नजर आ चुकी हैं।

अनुष्का इस वजह से आज मिस कर देंगी आइपीएल का फाइनल