विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा भट्ट को खलती है बच्चों की कमी पर, फिर...यह सोच धुआं हो जाती है!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 26 Dec 2016 01:15 PM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2016 02:44 PM (IST)

कहतें हैं ना कहीं ना कहीं और कभी ना कभी आपको अपनी ज़िन्दगी में अपने परिवार और खासकर बच्चों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। साल 2003 में बॉलीवुड की बिंदास और ख़ूबसूरत अभिनेत्री मानी जाने वाली पूजा भट्ट ने वीजे मनीष मखीजा से शादी की थी जो कि उनके साथ उनकी पहली डायरेक्टेड फिल्म पाप में दिखाई दिए थे। हालाँकि, इनकी शादी का बंधन 11 साल बाद साल 2014 में टूट गया। लेकिन, पूजा ने इस तलाक़ और तलाक़ की ख़बरों को बड़ी ही समझदारी से हैंडल किया और अपने करियर पर ध्यान दिया जो की आज बहुत ही अच्छे मुक़ाम पर है।

मगर, कहतें हैं ना कहीं ना कहीं और कभी ना कभी आपको अपनी ज़िन्दगी में अपने परिवार और खासकर बच्चों की कमी खलती है, कुछ ऐसा अक्सर पूजा भट्ट के साथ भी होता है, लेकिन, उनकी यह सोच बहुत जल्द धुंआ भी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें - रणवीर सिंह की 'बारात' में अभी दो साल का इंतज़ार !

यह सभी बातें हम नहीं बल्कि खुद पूजा कह रही हैं। हाल ही में पूजा ने एक ट्वीट किया और बताया कि कैसे उन्हें कभी-कभी लगता है कि उनके बच्चे होने चाहिए थे और कैसे उनकी यह सोच एकदम से धुआं हो जाती है। उन्होंने कहा कि मैं कई बार उत्साह से सोचती हूं कि मेरे बच्चे होने चाहिए थे मगर, जब मैं कोई ऐसी फ्लाइट लेती हूं, जहां बच्चे चिल्ला रहे होते हैं तो मेरी यह सोच कहीं उड़ जाती है|