विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा बेदी और रामानंद सागर की पौती में हुआ विवाद

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 04 Dec 2014 07:56 AM (IST)Updated: Thu, 04 Dec 2014 08:23 AM (IST)

अभिनेत्री पूजा बेदी और रामानंद सागर की पौती मीनाक्षी ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ये ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री पूजा बेदी और रामानंद सागर की पौती मीनाक्षी ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत एक पब में पूजा बेदी की बेटी और मीनाक्षी की बेटी साक्षी के झगड़े के बाद दर्ज कराई गई।

पूजा ने कहा, 'मैंने मीनाक्षी सागर और उनकी बेटी साक्षी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है कि उन्होंने मेरी बेटी आलिया को प्रताड़ित किया, डराया, धमकाया और एसएमएस, टेलिफोन और सोशल मीडिया पर आलिया, मुझे, मेरी दिवंगत मां (प्रोमिता बेदी) और मेरे पूर्व पति (फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला) के बारे में अपमानजनक बातें कही।'

पूजा ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई है। दूसरी तरफ मीनाक्षी ने भी काउंटर कंपलेंट की है।

28 नवंबर को ट्राइस्ट पब में आलिया(17) और साक्षी(17) के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है। आलिया पब में अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी जबकि साक्षी उस वक्त वहां अपनी मां और एक दोस्त के साथ मौजूद थी।

इसके बाद पूजा और मीनाक्षी के बीच भी कहासुनी हो गई।

जब इस बारे में मीनाक्षी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मामला कोर्ट में है इसलिए मैं इस बारे में बात नहीं कर सकती।'

पढ़ेंः सलमान से नाराज हुईं उनकी एक और एक्स गर्लफ्रेंड

पढ़ेंः जब शॉर्ट ड्रेस पर मचा बवाल