कानूनी पचड़े में फंसी 'बाजीराव मस्तानी', याचिका पर सुनवाई आज
संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। पुणे कोर्ट में फिल्म को बैन करने के लिए एक याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में पेशवा बाजीराव और उनके परिवार के इतिहास को गलत तरह से
मुंबई। संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। पुणे कोर्ट में फिल्म को बैन करने के लिए एक याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में पेशवा बाजीराव और उनके परिवार के इतिहास को गलत तरह से पेश किया गया है।
प्रियंका के शो 'क्वांटिको' ने उड़ाई बॉलीवुड फिल्ममेकर्स की नींद
याचिका में कहा गया है कि फिल्म में बाजीराव और उनकी पत्नियों काशीबाई और मस्तानी को दर्शाते समय ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया।
'भारत अगेन्स्ट करप्शन' नाम के एनजीओ के अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने ये याचिका दायर की है।
याची का कहना है कि फिल्म में 'पिंगा' सॉन्ग मराठी संस्कृति का अहम हिस्सा है और इसे एक आइटम सॉन्ग की तरह दिखाया गया है। इससे पहले बाजीराव के वंशज प्रसादराव पेशवा ने भी आरोप लगाए थे कि राजा और उनकी पत्नियों से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
इस याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी और हेमंत पाटिल की तरफ से एडवोकेट वाजिद खान दलीलें पेश करेंगे। मजिस्ट्रेट एसएस भुले मामले को जज करेंगे।
प्रसादराव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खत लिखकर इस मामले में दखल देने के लिए कहा था।
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
बर्थडे पर जेनेलिया ने शेयर की बेटे की फोटो, पापा से बात करते वीडियो भी देखें