Move to Jagran APP

परिणीति चोपड़ा करेंगी प्रियंका चोपड़ा का सम्मान, देखें वीडियो

परिणीति चोपड़ा एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा का सम्मान करेंगी। प्रियंका दो हफ्ते के लिए इंडिया वापसी कर रही हैं।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Mon, 19 Dec 2016 10:28 AM (IST)Updated: Mon, 19 Dec 2016 11:00 AM (IST)
परिणीति चोपड़ा करेंगी प्रियंका चोपड़ा का सम्मान, देखें वीडियो

नई दिल्ली। रविवार को ही खबर आई की प्रियंका चोपड़ा इंडिया आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी। वो इन दिनों टीवी सीरीज क्वॉटिको में नजर आ रही हैं। उनकी आने की खुशी उनके प्रशंसक के साथ-साथ परिवार वालों को भी है। परिणीति चोपड़ा तो अपनी बहन के लिए एक अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करती नजर आएंगी।

loksabha election banner

सामने आया रितिक का 30 साल पुराना वीडियो, इस अभिनेत्री संग लगाए थे ठुमके

दरअसल प्रियंका दो हफ्ते के लिए भारत लौट रही हैं। इस दौरान वो अपने बाकी प्रोजेक्ट को पूरा करेंगी। साथ ही सोमवार को वो एक अवॉर्ड फंक्शन में भी शिरकत करेंगी। इसी दौरान परिणीति, प्रियंका पर फिल्माए गए फेसम गाने देसी गर्ल पर परफॉर्म करती नजर आएंगी। जिसकी वो जमकर तैयारी कर रही हैं। इस वीडियो से आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा।

Watch video. Parineeti Chopra practicing her moves to pay tribute to Priyanka Chopra tonight at an award function . . . ・・・ ‪#StardustAwards #Rehearsals @ParineetiChopra ‬@priyankachopra #bollywood #desigirl #quantico #quantico2 #baywatchmovie #priyankachopra #parineetichopra

A video posted by DNA After Hrs (@dnaafterhrs) on

बता दें परिणीति और प्रियंका दोनों ही इन दिनों अपने काम में मशगूल हैं। प्रियंका क्वॉटिको के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन नजर आएंगे। उनके फैन्स को इंतजार है कि प्रियंका कब कोई बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.